Skip to main content

क्या अब तुम्हे मेरी बहुत याद आती होगी???????????


"hello Pagel !
 कैसे हो ?"
अरे मैं भी ना,
अच्छे ही होगे तुम।
हाँ हाँ जानती हूँ, टाइम नहीं है तुम्हारे पास, बहुत काम जो होता है ऑफिस का तुम्हें और मैं चाहती भी नहीं कि तुम्हारे काम में कोई वांधा या फिर मेरे वजह से तेरे काम में कोई रुकावट ना आऐ इसीलिए तेरे लिए कुछ words लिख रही हूँ। समय लेगे तो पढ़ लेना...................

अच्छा सुनो !
मैं तुम से कुछ पूछना चाहती हूँ, कुछ कहना चाहती हूँ !
एक बार पढ़कर भूल जाना। क्योंकि ये बात अब अंदर रख नहीं पाऊँगी और तुम से कहने की हिम्मत भी नहीं है, और ना किसी से share कर सकती हूँ

Pagel  किसी को चाहने के लिए क्या-2 जरुरी है?....
या फिर क्या किसी को चाहने के लिए दोस्ती में प्यार हो जाता है?
शायद हाँ। तो बस यही समझ लो मुझे भी हो गया था। अब देखो हंसना मत, और ज़्यादा उड़ना भी नहीं।
पर हाँ, प्यार ही कहते हैं इसे जो मुझे हुआ है। मुझे तुमसे बहुत प्यार हुआ है हद से भी ज्यादा, और प्यार तुम से होता भी क्यों नहीं,  क्योंकि तेरी बातें भी तो जादू की तरह असर करती थीं |
मैं तो टूटे दिल के साथ घूमती थी बे फिक्र होकर, शायद प्यार की सतरंगी दुनिया से दूर जा चुकी थी, फिर तुम आये मेरी जिंदगी में एक बहाने से, एक हवा का झोंका बनकर और तूफान बन के चले गये | अच्छा वेसे तुम्हे मेरी याद आती  है क्या ???????????
वैसे अच्छा हुआ ना तुमने मुझे अपनी ज़िन्दगी से धीरे-२ करके निकाल दिया
अब तुम्हे कोई रोकने-टोकने और तेरे आगे-पीछे रोने वाली नहीं है, सब से बड़ी समस्या का समाधान हो गया तेरा, अब ना तेरे फोन की बैटरी जल्दी खत्म नहीं होती होगी और ना ही फ़ोन swich off रखने की जरुरत होती होगी......                         
अरे छोड़ो इन बातो को मैं भी कैसी बाते लेकर बेठे गई.....
जिंदगी दी  है भगवान् जी ने जीना तो पड़ेगा !
वैसे वो भी क्या दिन थे जब तुम मेरी कमजोरी थी और ताकत भी |
क्या तुझे वो पल याद है जब एक दिन हम ने देर रात तक बातें की थी, सच बताऊँ तो आँखों से नींद मानो फुर्र हो गयी थी। मानो मैं वो पहली इंसान हूँ जिसके सामने तुम अपना दिल खोलकर रख दिया हो | वैसे तुम्हारे उन सपने और ख़्वाहिशें, बहुत सच्चाई थी| बस उस के बाद तेरे पास मेरे लिए समय कम होता चला गया या फिर मैं ही तेरे लायक नहीं थी..............

अब तुम कहोगे कि नहीं पागल ऐसी बात नहीं है पर क्या करू मैं भी पागल थी पूरी तरह से, वैसे प्यार कोई भी किसी से भी कर लेता है पर निभाना हर किसी के बस मे नहीं है | उफ़ मैं भी ना। मगर याद रखना कि किसी के बिना हम जीना नहीं छोड़ते है चाहे वो इन्सान या कोई भी हो या फिर कितना भी प्यारा हो...........


तुम्हारा behavior मेरे लिए कभी अलग ना हुआ पर मेरी उमीदे ज्यादा बढ़ गये जिस की कोई कदर नहीं थी  मुझे लगा बात शायद आगे बढ़ रही है तुम मुझे और मेरी feelings को समझोगे पर शायद मेरे मे ही कोई कमी है  तुम दोस्त बनकर बातें करते रहे और मैं प्यार में डूबती जा रही थी। फिर क्या था, बह गया उम्मीदों का संसार और धीरे-धीरे उसके बाद मैं और तन्हाई रह गई...

कहते हैं ना 'expectation hurts'; बस वही हुआ था मेरे साथ। तुम वही busy Personer जो बन गए। सच कहूँ तो तुमने आगे निकल गये और तुम ने एक बार भी पीछे मुड़कर भी नहीं देखा आखिर क्यों क्या मैं इस लायक नहीं तेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर तेरे साथ चल सकू| जानती थी कि जिम्मेदारियां बहुत हैं तुम्हारे पास और शायद दोस्तों की भी कमी नहीं है तुम्हें, बस कमी थी वो मेरे में ही थी जो हर मोड़ पे मुझे छोड़ दिया........
पागल मैं तुम से कोई शिकायत नहीं कर रही, बस तुम हमेशा खुश रहना !
भगवान तुम्हे हमेशा खुश रखे और हर मोड़ पे तेरा साथ दे !
Keep smile always



Comments

Popular posts from this blog

Happy Teacher Day 2019

Happy Teacher Day 2019 आज 5 सितंबर है और हम सभी को पता है की आज शिक्षक दिवस है। हम सब हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस का जश्न मनाते है। आज डॉ सर्वेपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन है। डॉ सर्वेपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रपति बनने से पहले एक महान प्रतिशिष्ठ शिक्षक थे। इसलिए उनका जन्मदिन पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षक छात्रों को अपने बच्चे के रूप में प्यार करते है। शिक्षक छात्रों में भेदभाव नहीं करते और सभी छात्रों पर ध्यान देते है। हमारे माँ - बाप हमें देश का एक अच्छा नागरिक बनाने के लिए स्कूल में भेजते है। हालाँकि हमारे शिक्षक हमारे पूरे भविष्य को उज्ज्वल और सफल बनाने की जिम्मेदारी लेते है। शिक्षक हमारे जीवन में ज्ञान प्रदान करने के साथ एक जीवन को दिशा भी देते है। शिक्षक ज्ञान का स्रोत है। मैं प्रत्येक छात्र से अनुरोध करता हूं कि सभी छात्र शिक्षकों की सलाह का पालन करें और देश का एक अच्छा नागरिक बनें । अ...

मेरा प्यारा भाई

ओ मेरे प्यारे भाई तुम कभी भी खामोश ना होना , तुम अपनी आँखों में कभी आसूं ना लाना , जो भी दिल में हो बिना सोचे - समझे मुझ से कह देना , मुझ से कुछ भी मत छुपाना , मैं हर पल , हर मोड़ पे तेरा साथ देती रहूंगी , तुम कभी उदास ना होना,अगर उदास हो गये तो अपनी बहन को याद करना , हाँ मैं तेरे पास हुई तो आकर हर बात share कर देना , और तुम से दूर हुई तो मुझे Call करना... पर मेरे प्यारे भाई तुम हमेशा खुश रहना पता है क्यों ? क्योंकि तेरे खुश होने से सारी family बहुत खुश रहती है....... अच्छा सुन ! मैं तेरे हर गम चुराऊँगी , फिर भी तेरे चहरे पे मुस्कान नहीं तो ,   खूब सारी गुदगुदी करूगीं , अगर उसके बाद फिर भी तेरी आँख में आँसू आऐ , तो तुझे गले से लगाऊँगी , और हर बार कि तरह बोलूगी… ……… Oye चिंता क्यों करता है मैं हूँ ना तेरी प्यारी Pagal बहन My Dear Keep the smile,     Leave the tension, Feel the joy, forget the worry, Hold the peace, Leave the pain And always be Happy

मेरी प्यारी दोस्त

क्या   बताऊँ   उसकी तारीफ़   में,   चाँद   सा   मुखड़ा ,  अदाओं   में   नखरा ,  उसका यू   मुस्कुरना   और  मुस्कुरा   के   यू   शर्माना, कितना अच्छा लगता है, अब क्या   बताऊँ मैं, कैसी है मेरी दोस्त, फूलो   से   अच्छी   उसकी खुशबू   है ,  कलियों   से   प्यारी   उसकी मुस्कान ,                                                            कोयल   से   प्या री   उसकी   बोली,  अब क्या   बताऊँ मैं, कैसी है मेरी दोस्त, नटखट   है   पर   सबसे   प्यारी   है   मेरी दोस्त,   सब   से   अलग   वो   तो   दिवानी   है मेरी दोस्त हंसती   है   और   मुझको   भी   खूब   हँसाती   है ,  जब   ...