मत करो मुझे इतना बर्बाद ! मत करो मुझे इतना बर्बाद ! संसार में रहने वालों को, मेरी जरूरत पड़ती है, मेरी बर्बादी के कारण, मेरी उम्र भी घटती है। ऐसा ना हो एक दिन मैं इस दुनिया से चला जाऊं,खत्म हो जाए सारा खेल मेरा, लौट के फिर वापस नहीं आऊंगा। पछताओगे-रोओगे तुम , नहीं बनेगी कोई बात, सोचो-समझो करो फैसला , अब तो ये है तुम्हारे हाथ। मेरे बिना इस दुनिया में, जीना सबका मुश्किल है,अपनी नहीं भविष्य की सोचो, भविष्य भी इसमें शामिल है। मुझे पीकर सभी जीव, अपनी प्यास बुझाते हैं, अगर मेरी कमी पड़ गई तो, हर तरफ सूखा पड़ जाता हैं। सतर्क हो जाओ तुम और बात मान लो, मेरे बिना तेरा जीना है मुश्किल, अब करो फैसला मिलकर आज,मत करो मुझको बर्बाद और बचा लो मुझे अब है ये तेरे हाथ में |
�� ��
ReplyDelete